अबतक खबर संवाददाता : १३ फरवरी : भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर बड़ा हादसा हुआ। स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के स्लोप का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में 9 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिली है। 4 को रेलवे और 5 को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में यात्री पहले प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे थे। इस दौरान ब्रिज पर लगा शेड यात्रियों पर गिर गया। घटना को देखते ही अन्य यात्रियों में दहशत का महौल है। गनीमत रही की हादसे के समय प्लेटफार्म के पास ज्यादा यात्री नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।