अबतक खबर संवाददाता : ७ जनवरी : इंडियन ट्रेड यूनियंस ने ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित कार्यालय पर बैठक की जिसके बाद आठ जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया।  दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त बयान में कहा कि आठ जनवरी को हड़ताल में हम लगभग 25 करोड़ लोगों की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया है।

हड़ताल की अध्यक्षता करते हुए जगदीश प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन में आगरा के संगठन भी शामिल होंगे। तथा हड़ताल की संचालन करते हुए संग्राम सिंह चौहान ने कहा कि श्रमिकों को 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, ठेका प्रथा बंद करने समेत 16 सूत्रीय मांगों के लिए राष्ट्रपति के नाम उप श्रमायुक्त को ज्ञापन देंगे।

बयान में कहा गया है कि छात्रों के 60 संगठनों तथा कुछ विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। उनका एजेंडा बढ़ी फीस और शिक्षा के व्यावसायीकरण का विरोध करने का है। ट्रेड यूनियनों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा तथा अन्य विश्वविद्यालय परिसरों में इसी तरह की घटनाओं की आलोचना की है और देशभर में छात्रों तथा शिक्षकों को समर्थन देने की घोषणा की है।