अब तक खबर 15 फरवरी हावड़ा राज साव:हावड़ा सदर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध एवं सुकांतो मजूमदार के घायल को लेकर हावड़ा सिटी पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। गुरुवार दोपहर 3:30 बजे भाजपा कार्यकर्ता हावड़ा मैदान से हावड़ा सदर भाजपा अध्यक्ष रामप्रसाद भट्टाचार्य के नेतृत्व में मार्च करते हुए हाथों में झाड़ू लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय के तरफ जा रहें थे। पहले से ही पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई थी। मौके पर पुलिस, आरएएफ और कॉम्बैट फोर्स की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई।

पुलिस के साथ झड़प तब हुई जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड के ऊपर से जबरन पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर जाने की कोशिश की। महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस साथ हाथापाई की। यह विरोध प्रदर्शन करीब 45 मिनट तक चला। बीजेपी नेतृत्व का आरोप है कि संदेशखाली की घटना से साबित होता है कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। संदेशखाली घटना के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है. लेकिन वह पुलिस उनके प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को परेशान कर रही है. भाजपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।