AABTAK KHABAR,राज साव,30JANUARY,हावड़ा: हावड़ा के शिवपुर थाना क्षेत्र कासुंदिया इलाके मलिकपाड़ा लेन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक मां अपने बेटी की शव के साथ पिछले 10 दिनों से रही थी। महिला का नाम बिती मंडल 70 तो उसकी बेटी नाम शामली मंडल 45 बताया जा रहा है। सूत्रों से पता चला शामली मंडल की मां उसके ही घर रहती थी उसे देखभाल करने वाला कोई नहीं था।

शामली मंडल की ​मौत 10 दिन पहले हो गयी थी। पर मां अपनी बेटी के संग उसके शव के साथ ही रह रही थी। जब आज सुबह इलाके की एक महिला बिती मंडल को खाना देने गयी तो घर से बदबू आने से घटना का खुलासा हुआ। कभी कदार उसका भाई का लड़का सुदीप मंडल उसे देखने आ जाया करता था। बिरधा मां को शिवपुर थाना हावड़ा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेजा।