अबतक खबर संवाददाता : १६ जनवरी : वैशाली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दुनिया के पहले लोकतंत्र लिच्छिवी गणतंत्र की राजधानी रही वैशाली पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया करते हुए कहा की बिहार में भाजपा-जदयू का गठबंधन अटूट है और बिहार में नीतीश के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसमें कोई सेंधमारी नहीं हो सकती।

शाह ने कहा- लालू यादव को जेल में रहकर फिर से सीएम बनने का सपना आने लगा है। लालू यादव का राज था तो बिहार की विकास दर 3% थी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की विकास दर 11% है।

शाह ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज से बिहार को मुक्त किया। उन्होंने कहा कि अब बिहार में कोई हमारे गठबंधन में सेंधमारी नहीं कर पाएगा।