अबतक खबर संवाददाता : १६ जनवरी : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महेंद्र सिंह धोनी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। पिछली बार वे ए ग्रेड में शामिल थे लेकिन इस बार धौनी बीसीसीआइ के इस सालाना रिटेनरशिप लिस्ट में शामिल नहीं है।। ऐसे में साफ है कि अब शायद धौनी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी संभव नहीं है। धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ नीली जर्सी में मैदान पर उतरे थे। इसके बाद से वे कोई भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेले हैं। धौनी ने पिछले कुछ महीने पहले एक बयान दिया था कि जनवरी के बाद पता चलेगा कि वे क्या करने वाले हैं। क्या धौनी बीसीसीआइ के इसी सालाना कॉन्ट्रैक्ट की बात कर रहे थे या फिर उन्होंने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का इरादा छोड़ दिया है।