अबतक खबर संवाददाता : १८ फरवरी : पश्चिम बंगाल आसनसोल के एस बी गोराई रोड के रहने वाले 59 वर्सिय कॉन्ट्रेक्टर साधन राय का एक बंद चानक से शव मिलने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है के कॉन्ट्रेक्टर साधन राय कन्यापुर थाना अन्तर्गरत सेनरैले बी ब्लॉक स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गया था और वो 15 फरवरी को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने रिश्तेदार के घर से टहलने के लिए बाहर निकला लेकिन वो वापस घर नही लौटा।

रिस्तेदारों ने उनकी काफी खोज बिन की। काफी तलास की पर कहीं भी साधन राय का पता नही चला। जिसके बाद साधन राय की पत्नी दिप्ती राय ने साधन राय की गुमसुदगी की शिकायत नार्थ थाना में लिखाई। सोमवार करीब ढाई बजे इलाके के लोगों ने इलाके के ही एक बंद चानक के बाहर साधन राय के कपड़े देखा। जिसके बाद स्थानीय लोग घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर दमकल कर्मियों को बुलाया। जब चानक में कांटा डाल कर खोज बिन शुरू की गई। जब चानक में काटा डालकर देखा गया तो उस कांटे में कॉन्ट्रेक्टर साधन राय का शव फंस कर उपर आ गया। दमकल कर्मियो के घण्टों प्रयास करने के बावजूद शव को निकलने में असफल रही जिसके बाद एक स्थानीय युवक राजेश सोरेन(गुड ) ने कुवे में उतर कर डेड बॉडी को रस्सी से बंधा जिसके बाद बॉडी को बहार निकला गया। डेड बॉडी को देख कर पूरे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। हर कोई हैरान था की आखिरकार ये घटना हुई कैसे। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस मामले में ये पता लगाने के फिराक में है कि आखिर कार कॉन्ट्रेक्टर साधन राय के मौत के पीछे रहस्य क्या है। कहीं साधन राय ने आत्महत्या तो नही की या फिर उनके मौत के पीछे किसी की सोची समझी साजिश तो नही इन तमाम बिन्दुवों पे पुलिस गहमी से तफ्तीश कर रही है