अब तक खबर, 12 जनवरी, राज साव:हावड़ा : विवेकानंद का 162 जन्मदिवस राष्ट्रीय बिहार समाज ने 10 नंबर वार्ड साल्किया बनारस रोड नंदी बागान मोड पर काफी उत्साह से मनाई। मुख्य अतिथियों के रूप में मंत्री अनूप राय उपस्थित थे।

अपने विचारों से लोगों की सोच बदलने वाले स्वामी विवेकानंद की आज जयंती है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। साथ की आज के दिन युवा दिवस भी मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद श्रीरामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।

विवेकानंद बहुत कम उम्र में ही संन्यासी बन गए थे। पश्चिमी देशों को योग-वेदांत की शिक्षा से अवगत कराने का श्रेय स्वामी जी को ही जाता है। स्वामी विवेकानंद ने 19वीं शताब्दी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को एक मजबूत पहचान दिलाई थी। स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था, जिन्हें नरेन के नाम से भी जाना जाता है।

इस मौके पर मध्य हावड़ा के विधायक एवं मंत्री श्री अनूप राय, उत्तर हावड़ा विधायक श्री गौतम चौधरी,10 नंबर वार्ड के पूर्व काउंसलर मनजीत राइफल, कुंदन चौधरी, संदीप पांडे, कनक चौधरी, शुभम दुबे, अंकित तिवारी, वरुण शर्मा, इसके अलावा काफी संख्या में युवकों और लोगों ने हिस्सा लिया।