अब तक खबर 6 जनवरी हावड़ा राज साव:: हावड़ा जिला भाजपाइयों द्वारा आज दोपहर हावड़ा में जुलूस निकाली गई।। और हावड़ा ब्रिज पर पहुंची वहां ब्रिज जाम कर नारेबाजी किया। एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुतला दहन कर अवरोध किया।

संदेशखाली में छापे मारी के दौरान ईडी अधिकारियों, सीआरपीएफ कर्मियों और मीडियाकर्मियों पर हमले के विरोध में हावड़ा सदर भाजपा ने हावड़ा ब्रिज को जाम कर मुख्यमंत्री और पुलिस मंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक नारेबाजी किया। बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा शामिल हुए। जैसे ही जुलूस हावड़ा ब्रिज पहुंचा, उन्होंने सड़क जाम कर दी और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश राय ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्ट लोगों को प्रभावित करने और केंद्रीय जांच टीम के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में भाजपा के राज्य सचिव उमेश राय, राज्य नेता शामिल हुए।

मनोज पांडे, हावड़ा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद भट्टाचार्य, जिला महासचिव रॉबिन भट्टाचार्य, सुजाता भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष चैताली विश्वास, सचिव प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुभाष झा, पार्षद गीता रॉय आदि। दीघा बस स्टैंड पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय चक्रवर्ती, महिला मोर्चा अध्यक्ष पलामी अदक, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, प्रियंका शर्मा, सुभाशीष पाल समेत अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।