अबतक खबर, दक्षिण दिनाजपुर ,लक्ष्मी शर्मा :: कभी रूठ कर तृणमूल से बीजेपी में शामिल हुए विप्लव मित्र आज कोलकाता में तृणमूल के महासचिव पार्थ चट्टोपाध्याय की अगुवाई में फिरसे तृणमूल का दामन थाम लिया। उनके साथ उनके भाई प्रशांत मित्रों भी तृणमूल में शामिल हो गए।

आज कोलकाता में एक समारोह के बीच बिप्लब मित्रअपने भाई प्रशांत मित्र के साथ तृणमूल में वापस आ गए और उनके साथ वहां उपस्थित थी राज्यसभा सांसद अर्पिता घोष दक्षिण दिनाजपुर जिला तृणमूल सभापति गौतम दास वअन्य नेतागण। मालूम हो कि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल के कद्दावर नेता दक्षिण दिनाजपुर जिले के सांगठनिक नेता विप्लव मित्र भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन अब वापस फिरसे तृणमूल में लौट आये हैं।

विप्लब मित्र की वापसी से न सिर्फ विप्लब समर्थक खुश हैं बल्कि इसे लेकर दक्षिण दिनाजपुर जिले के तमाम तृणमूल नेता कर्मी भी बेहद खुश हैं।

पुरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। उनके समर्थकों ने आज उनके स्वागत में रैली निकाली और जमकर पटाखे छोड़े।









