अब तक खबर 21 नवंबर हावड़ा राज साव: : उत्तर हावड़ा के मलिपंचघारा थाना क्षेत्र घुसड़ी नस्कर परा 220 जालान ट्रस्ट में प्लास्टिक का बैग तैयार करने के कारखाना व गोदाम में लगी आग।श आग की लपटे देख इलाके के लोगों में अफरा तफरी का माहौल। घटना की जानकारी थाना एवं दमकल विभाग को दी गई। एक-एक कर घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन 8:30 बजे के आसपास लोगों ने गोडाउन से धुएं का अंबार देखा।

मोहल्ले के लोगों ने दमकल को सूचना दी। आग इस कदर भयानक रूप ले रखी थी कि उसकी लपेट दूर-दूर से दिखाई पड़ रहा था। दुआ से पूरा बदल ढंक चुका था। आसपास गाने बस्ती होने के कारण लोग भयभीत थे। रंजन कुमार घोष डिविजनल फायर ऑफिसर हावड़ा दमकल अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली घुसूड़ी नस्कर परा 220 जालान ट्रस्ट में जी+2 छत के ऊपर आग लगी है। साथ ही साथ लिलुआ फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर भेज दी गई। इसके बाद कंट्रोल रूम को जानकारी दिए जाने के बाद और तीन गाड़ी कुल चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। आग को काबू में किया। आज से कारखाने की छत के ऊपर प्लास्टिक का बस्ता प्लास्टिक दाना छठ के ऊपर रखे जो भी समान थी यहां तक लोहे की बनी सेट वह भी गल के गिर गया। दमकलकर्मियों और इलाके के लोगों की करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पूरी फैक्ट्री व्यावहारिक रूप से नष्ट हो गई। जब आग लगी तो फैक्ट्री बंद थी। आग किस कारण लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्निशमन अधिकारियों ने शुरुआती जांच में बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फोरेंसिक जांच से आग लगने का सही कारण पता चलेगा।

रंजन कुमार घोष से पूछे जाने पर कहें फैक्ट्री अथवा गोदाम यह लोग अपनी सुरक्षा सही से नहीं करते हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप लोग फैक्ट्री बंद रखें पर अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी का भी ध्यान दें। कितने के पास फ़ायर लाइसेंस वगैरा नहीं है। नहीं सुरक्षा की कोई व्यवस्था है इन लोगों के पास है।