अब तक खबर 2 मई हावड़ा राज साव,हावड़ा: चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे हावड़ा की माहौल गर्म हो रही है। हावड़ा बांकड़ा स्थित 3 न. ग्राम पंचायत के दफ्तर में आज दिन दहाड़े जिस तरह की घटना घटी आमतौर पर इस तरह की घटनाएं बिहार और उत्तर प्रदेश में घटती रही है।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान की सरगरमी के बीच बांकड़ा स्थित 3 न. ग्राम पंचायत के दफ्तर में आज दिन दहाड़े गोलीबारी की घटना से सिर्फ दहशत ही नहीं फैली बरना जिसे जहां जगह मिली घटना के दौरान लोग छिपने की कोशिश की। उक्त गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए है। और घायलों में एक के पैर में गोली एक की हाथों में लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन बदमाश पंचायत कार्यालय में घुसे। वे लोग यहां पंचायत प्रधान यानी मुखिया टुकटुकी शेख की तलाश कर रहे थे। तभी बदमाशों ने गोलीबारी शुरु कर दी जिससे हड़कंप मच गया। जब फायरिंग हुई तब पंचायत प्रधान (मुखिया) दफ्तर में ही मौजूद थे। अपनी जान बचाने के लिए वह टेबल के नीचे छिप गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नकाबपोश हमलावरों ने अचानक ग्राम पंचायत दफ्तर में फायरिंग की। हालांकि वारदात को अंजाम देने
वाले कौन थे और क्यों फायरिंग की, इस बारे में
कोई जानकारी नहीं मिली है। फायरिंग घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों की माने तोगोलीबारी का आरोप इसी पंचायत के एक पूर्व सदस्य समर्थित बदमाशों पर लगाया गया है। पंचायत कार्यालय में गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उकात घटना के बाद भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। पंचायत प्रधान टुकटुकी शेख ने कहा, “मैं कार्यालय में काम कर रहा था। पंचायत कार्यालय में कुछ सदस्य थे। अचानक तीन युवक कमरे में घुस आए। वे मुझे ढूंढ रहे थे। इससे पहले कि सदस्य कुछ कह पाते, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। मैं किसी छिप गया लेकिन टेबल के नीचे भी उन लोगों गोलीबारी की। इस दौरान पिता और चाचा को गोली लग गई। यह सारे घटना सी सी टीवी फुटेज में कैद हो गई है। हावड़ा सिटी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसी (साउथ) विश्वजीत महतो ने कहा कि पंचायत कार्यालय और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, गोली चलने की घटना घटी है लेकिन कोई गंभीर तौर पर कोई घायल नहीं हुआ है। हम सीसीटीवी देखेंगे और दोषियों की पहचान करने की कोशिश करेंगे।

फिलहाल हावड़ा सिटी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आज हावड़ा जिला अदालत में पेश किया जाएगा, इनके नाम भोला चक्रवर्ती और नवाब बताये जा रहे हैं। डीसीपी साउथ बिस्वजीत महतो ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इन्हें आज कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत में लेने की अर्जी दाखिल की जाएगी इसके बाद और इस घटना का तथ्य सामने आएगा प्राथमिक तौर पर इन लोगों ने घटना के बारे में स्वीकार किया है ।